Discovery Sport 2026 SUV Metropolitan एडिशन में स्टाइल और आराम का फुल तड़का, देखिए नए फीचर्स, 7 सीट्स, झकास कमाल

अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो लग्ज़री, ताक़त और स्मार्ट फीचर्स का जबरदस्त मेल हो, तो Land Rover की नई Discovery Sport 2026 आपको जरूर चौंकाएगी। ब्रिटेन में लॉन्च हो चुकी इस कार में अब दो नए एडिशन और अपडेटेड फीचर्स मिले हैं जो इसे और भी दमदार बनाते हैं। इंडिया में इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है, और वजह भी जायज़ है — ये गाड़ी ना सिर्फ़ स्टाइलिश है, बल्कि फैमिली के लिए भी बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।

Discovery Sport 2026 SUV में मिलेंगे नए फीचर्स और एडिशन

Land Rover ने इस बार Discovery Sport 2026 SUV को दो नए वर्ज़न में उतारा है – Metropolitan और Landmark Edition। साथ ही इसका एक नया Dynamic S वेरिएंट भी पेश किया गया है जिसमें शानदार डिज़ाइन अपडेट और ऐडवांस फीचर्स दिए गए हैं। अब ये SUV सात सीट्स तक के ऑप्शन के साथ आती है और इसका इंटीरियर 24 अलग-अलग लेआउट्स में बदला जा सकता है। मतलब चाहे फैमिली हो या दोस्तों का ट्रिप – Discovery Sport हर सिचुएशन के लिए रेडी है।

Metropolitan Edition: फीचर्स में फुल तड़का

Also Read:
Upcoming Hyundai SUVs Upcoming Hyundai SUVs: इंटीरियर, इंजन और फीचर्स में सबको पीछे छोड़ेगी, Inster EV: स्मार्ट राइड, स्मार्ट चॉइस

इस एडिशन को देखकर कोई भी कहेगा, “भई क्या बात है!” Metropolitan Edition में बाहर से Atlas Silver की झलक, 20-इंच डायमंड टर्न्ड अलॉय व्हील्स और अंदर से Windsor लेदर अपहोल्स्ट्री मिलती है। इसके 14-वे एडजस्टेबल सीट्स हीटिंग और कूलिंग दोनों के साथ आती हैं, जिससे गर्मी हो या सर्दी – सफर हमेशा आरामदायक रहेगा। साथ ही, इसमें ClearSight Rear View Mirror और Cabin Air Purification Plus जैसी हाईटेक टेक्नोलॉजी भी मिलती है। और हां, म्यूज़िक के शौकीनों के लिए Meridian साउंड सिस्टम भी शामिल है।

Landmark Edition: इतिहास की याद और नई टेक्नोलॉजी का संगम

इस एडिशन में Land Rover ने अपने पुराने इतिहास को सलाम किया है। 1989 में आई पहली Discovery पर जो माउंटेन रेंज वाला लोगो था, वो अब Landmark एडिशन में वापस आ गया है। ये लोगो न सिर्फ़ थ्रेड प्लेट्स पर दिखता है बल्कि puddle light के ज़रिए ज़मीन पर भी प्रोजेक्ट होता है। इसमें panoramic सनरूफ, Click & Go मीडिया होल्डर, रूफ रेल्स और Surround View कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो इसे सिटी और हाइवे दोनों के लिए बेस्ट बनाते हैं।

Also Read:
Safest Cars In India : India की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार कौन सी है? Mahindra ने फिर कर दिया कमाल! जान बचे तो लाखों बचे!

Discovery Sport 2026 SUV: अब हर सफर में स्मार्टनेस

नई Discovery Sport के सभी वर्ज़न में अब डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग पर माउंटेड पैडल शिफ्टर्स और 11.4 इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन मिलता है। इसका Pivi Pro इंफोटेनमेंट सिस्टम इतना स्मार्ट है कि Apple CarPlay और Android Auto दोनों को वायरलेस सपोर्ट करता है। मतलब अब ड्राइविंग के साथ-साथ एंटरटेनमेंट भी फुल ऑन रहेगा।

Hybrid Engine और Lifestyle Packs की भरमार

Also Read:
440Nm टॉर्क वाली MPV, अब Innova का टाइम गया समझो! ड्यूल सनरूफ वाला झक्कास झटका!

Land Rover ने इस बार Powertrain में भी काफी बदलाव किया है। Discovery Sport 2026 अब Plug-in Hybrid (PHEV) और Mild Hybrid इंजन के साथ आती है। PHEV वर्ज़न 61 किलोमीटर तक सिर्फ़ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकता है और फास्ट चार्जिंग से 30 मिनट में 80% तक चार्ज भी हो जाता है। वहीं, Mild Hybrid टेक्नोलॉजी स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम को और ज्यादा स्मूद बनाती है, जिससे गाड़ी शहर में भी शानदार माइलेज दे।

इतना ही नहीं, अब आपको लाइफस्टाइल के हिसाब से अलाग-अलग एक्सेसरी पैक्स भी मिलते हैं – Beach Days, Road Trip और Snow Days जैसे ऑप्शन अब गाड़ी को कस्टमाइज करने में मदद करेंगे। इसके अलावा बाइक्स और पेट्स के लिए भी खास एक्सेसरीज दी गई हैं।

Audi Q5, BMW X3, Volvo XC60 को देगी सीधी टक्कर

Also Read:
Skoda Kylaq Skoda Kylaq का देसी अंदाज़, अब हर बजट वाला SUV ले पाएगा, सस्ती SUV में बवाल!

भारत में जब भी ये SUV लॉन्च होगी, तो इसका सीधा मुकाबला Audi Q5, BMW X3, Volvo XC60 और Mercedes-Benz GLC जैसी गाड़ियों से होगा। लेकिन Land Rover की ब्रैंड वैल्यू और Discovery Sport 2026 SUV के दमदार फीचर्स इसे बाकी सब से अलग बनाते हैं। UK में इसकी कीमत £45,440 रखी गई है, जो भारतीय रुपयों में करीब ₹52.70 लाख के आसपास आती है। हालांकि, इंडिया लॉन्च की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

SUV शौकीनों के लिए है पूरी तगड़ी पैकेज

अगर आप SUV पसंद करते हैं और स्टाइल, स्पेस और स्मार्ट फीचर्स सब कुछ एक साथ चाहते हैं, तो Land Rover की ये Discovery Sport 2026 SUV वाकई में आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती है। इसमें वो सबकुछ है जो एक मिड-सेगमेंट लग्ज़री गाड़ी में होना चाहिए – और उससे भी ज्यादा। अब बस भारत में इसके लॉन्च का इंतज़ार है, फिर देखना कैसे सड़कों पर रफ्तार और रॉयल्टी एक साथ दौड़ती है।

Also Read:
Citroën C3 Sport Edition Nissan और Tata को टक्कर देने आई Citroën C3 Sport Edition, दमदार फीचर्स के साथ, अब रफ्तार भी देसी होगी

यह लेख केवल सूचना के लिए है। किसी भी निर्णय से पहले स्वयं शोध करें। लेखक या प्रकाशक किसी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

Leave a Comment

Join Whatsapp Group